जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सरदार@150 यूनिटी मार्च वॉक अभियान के तहत बुधवार को जमशेदपुर में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर मेरा युवा भारत संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत आदित्यपुर पुल के सामने स्थित सरदार पटेल के स्मारक से की गई. इसके बाद यह बिस्टुपुर ट्रैफिक लाइट सिग्नल, एन रोड और आउटर सर्किल रोड होते हुए दोबारा स्मारक स्थल पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
. इस मौके पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, “माई भारत” के माध्यम से, देश भर में राष्ट्रीय गौरव की भावना, नागरिक जुड़ाव और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन कर रहा है।
