September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
मनोरंजन

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं सांसद हेमा मालिनी

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं सांसद हेमा मालिनी

Hema Malini and Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने धर्मेंद्र को सिर्फ एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के सबसे करीबी साथी के रूप में याद करते हुए लिखा कि वह उनके लिए “सबकुछ” थे।

हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “Dharam ji… He was many things to me. Loving husband, adoring father, friend, philosopher, guide, poet… my go-to person in all times of need. वह मेरे लिए सबकुछ थे।” उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र ने उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपने सरल, सौम्य और स्नेहिल स्वभाव से हमेशा प्रभावित किया।

“व्यक्तित्व और लोकप्रियता से परे, वह एक विनम्र इंसान थे”

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के फिल्मी सफर और उनकी लोकप्रियता को याद करते हुए कहा कि उनके टैलेंट, विनम्रता और सार्वभौमिक अपील ने उन्हें एक ऐसा कलाकार बनाया जिसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं।

उनके अनुसार, “एक पब्लिक फिगर के रूप में उनकी प्रसिद्धि और उपलब्धियां सदैव याद रखी जाएंगी।” “मेरे जीवन में एक अपूरणीय खालीपन रह गया है”

अंत उन्होंने लिखा, “मेरी व्यक्तिगत क्षति शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। यह खालीपन जीवनभर रहेगा। वर्षों की साथ-साथ बिताई यादें अब केवल स्मृतियों में ही बची हैं।” साथ ही उन्होंने एक टूटे दिल का इमोजी लगाकर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading