July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
मनोरंजन

जमशेदपुर में जन्मे आर माधवन का फिल्म ‘धुरंधर’ में दिख रहा जलवा

जमशेदपुर में जन्मे आर माधवन का फिल्म ‘धुरंधर’ में दिख रहा जलवा

मुंबई : थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक ‘धुरंधर’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का बोल बोला है। फिल्म में इंटेलीजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर का किरदार निभाने वाले जमशेदपुर में जन्मे आर माधवन भी खूब चर्चा में है। जिनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो 115 करोड़ के मालिक हैं और आलीशान घर में रहते हैं जिसकी तस्वीरें ना सिर्फ दिल खुश कर देंगी बल्कि इंस्पायर भी करेंगी।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ थिएटर्स में बंपर कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 7 दिन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें रणवीर सिंह समेत कई बड़े स्टार्स ने अपने एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। फिल्म में आर माधवन को अजय सान्याल के रोल में देखा गया जो कि फिल्म में इंटेलीजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर हैं।

इस बीच आर माधवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स में नेटवर्थ 115 करोड़ मालूम चलती है। एक्टर आलीशान घर में अपनी पत्नी सरिता बिरजे, बेटे वेदांत, माता-पिता सरोजा और रंगनाथन के साथ-साथ, कुत्तों और पालतू पक्षी एश्ले के साथ रहते हैं। उनका घर देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डेकोर के लिए इंस्पायर भी करता है।

जमशेदपुर में आर माधवन का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव रह चुके हैं, माता बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading