भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त

रांची। पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। रविवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 60 और रोहित शर्मा ने 57 रन बनाए।

टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 349 रन का विशाल लक्ष्य दिया। विराट का वनडे क्रिकेट में यह 52वां शतक था। उन्होंने इस रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने सिर्फ 11 रन पर 3 विकेट खो दिए। हालांकि मैथ्यू ब्रीट्जकी और मार्को यानसन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे। अंत में कॉर्बिन बॉश की तेज़ फिफ्टी ने मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन टीम 332 रन ही बना सकी।
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट, हर्षित राणा ने 3 विकेट, और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।
भारत की इस जीत के साथ सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हो गई है। अगला मुकाबला अब टीम इंडिया के लिए सीरीज़ जीतने का अवसर होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर तेज होगा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान से बनेगा दबाव

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल 50 समूह बनाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान 23 अप्रैल को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक स्टेशन पर लगाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत