आद्रा रेल मंडल में विकास का कार्य को लेकर 7 दिसंबर तक रद्द रहेगी तीन जोड़ी मेमू पैंसेजर

शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी टाटा आसनसोल बराभूम मेमू सहित तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें

चक्रधरपुर : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक लाईन ब्लॉक की तैयारी चल रही है। आद्रा और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर 2 और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68054/68053 आद्रा बराभूम आद्रा मेमू पैंसेजर 7 दिसंबर को रद्द रहेगी वहीं ट्रेन नंबर 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू पैसेंजर 7 दिसंबर को रद्द रहेगी।

शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू पैंसेजर 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही जाएगी और बोकारो स्टील सिटी से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नंबर 13503/13504 बर्द्धमान हटिया बर्द्धमान मेमू पैंसेजर 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो तक ही जाएगी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर आसनसोल बराभूम मेमू पैंसेजर 2 दिसंबर को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटा हटिया एक्सप्रेस

आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 3 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार मुरी होकर चलेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस जांच अभियान के दौरान एक टेंपो...

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत