गोलीकांड के बाद अमेरिका सख्त, अफगानिस्तान के लोगों के वीजा पर लगाई रोक

वाशिंगटन । अमेरिका के वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी में एक महिला सैनिक की मौत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने जानकारी दी है कि अमेरिका ने अफगान वीजा पर रोक लगा दी है। इसी सप्ताह अफगानिस्तान के एक शख्स ने व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की, जिसमें दो नेशनल गार्ड्स बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक महिला सैनिक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जारी है। मार्को रुबियो ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विदेश विभाग ने अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। अमेरिका के लिए हमारे देश और हमारे लोगों की सुरक्षा से बड़ी कोई प्राथमिकता नहीं है।”अमेरिकी एजेंसी ने एक बयान में कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश विभाग ने अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए वीजा जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी है।”गोलीबारी की घटना में 29 साल के संदिग्ध रहमानुल्लाह लकनवाल का नाम सामने आया है। अमेरिकी फोर्स ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी के दौरान अमेरिकी फोर्स की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में लकनवाल घायल हो गया था। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि शख्स पूर्व की जो बाइडेन सरकार के कार्यकाल में ऑपरेशन अलाइज वेलकम के तहत 2021 में अमेरिका आया था। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शूटर ने पिछले साल अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दिया था और इस साल की शुरुआत में उसे इसकी स्वीकृति मिल गई थी।अमेरिका की एफबीआई एजेंसी इस गोलीबारी की घटना की जांच आतंकवाद के एक एक्ट के तहत कर रही है। लकनवाल पहले अफगानिस्तान में अमेरिकी फोर्स के साथ काम कर चुका था।अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तानी लोगों के माइग्रेशन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन हमेशा के लिए रोकने की तैयारी कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के गैजुएट कॉलेज में छात्राओं को मार्केटिंग रिसर्च, लीड जेनरेशन व एडवांस्ड एक्सेल के मिले मंत्र

डिजिटल मार्केटिंग व फाइनेंशियल मॉडलिंग दो दिवसीय कार्यशाला जमशेदपुर: साकची स्थित गैजुएट कॉलेज के प्लेसमेंट सेल एवं वेंचरिंग डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में...

बीडीओ व सीओ सप्ताह में 3-4 दिन फील्ड में जाएं, स्वयं पहल कर छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करें : उपायुक्त

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में बुधवार को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत