जमशेदपुर : बोकारो जिले के चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार को धोखाधड़ी के एक मामले में हिरासत में लिया गया 52-वर्षीय एक आरोपी हथकड़ी समेत चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
चंद्रपुरा रेलवे पुलिस थाना के प्रभारी एस राम ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश एंड्रयू जेम्स के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी है, लेकिन ओडिशा के मयूरभंज में रहता था।
जेम्स को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गिरफ्तार किये जाने के बाद परसुडीह थाना की पुलिस जमशेदपुर लेकर आ रही थी। भगोड़ा अपराधी पर परसुडीह थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में आरोपी है। परसुडीह पुलिस थाना के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जेम्स पर ईसाई संस्थाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप है और उसे हिमाचल प्रदेश में पकड़े जाने के बाद यहां लाया जा रहा था।
