जमशेदपुर : गोरा हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने इस कांड में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-8 निवासी सद्दाब खान उर्फ़ बिल्ली (27) और शास्त्रीनगर का शुभम कुमार (25) शामिल हैं। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी बिष्टुपुर बीएच क्षेत्र में छापेमारी के दौरान हुई, जहां वे पुलिस को चकमा देकर छिपे हुए थे।

पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड में इससे पहले भी महज छह घंटे के भीतर अयान उर्फ मसूद इकबाल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। मसूद ने भी घटना स्थल पर फायरिंग की थी।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि तौकीर उर्फ गोरा लंबे समय से उन्हें धमकाता और डराता था। कई बार वह उन पर हवाई फायरिंग भी कर चुका था। घटना वाले दिन सभी आरोपित साथ बैठकर नशा कर रहे थे, तभी गोरा को रास्ते से हटाने की चर्चा छिड़ी और नशे में ही उसकी हत्या की योजना बनाई गई। उसी रात आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित सद्दाब खान के खिलाफ विभिन्न थानों में छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला के चौका में एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत कई गंभीर

सरायकेला के चौका क्षेत्र में एनएच-33 पर बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर की टक्कर में एक की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम वेतन ₹69,000 और 6% इंक्रीमेंट का प्रस्ताव, कर्मचारियों को मिल सकता बड़ा फायदा

एनसी-जेसीएम की सिफारिशों में सैलरी स्ट्रक्चर, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव का सुझाव, अंतिम फैसला केंद्र सरकार के हाथ, आखिरी फैसला सरकार ही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत