सेवा का अधिकार सप्ताह’ के दूसरे दिन 15 पंचायत और 1 नगर निकाय में आयोजित किया गया शिविर

पंचायत स्तरीय शिविरों में अब तक 5908 आवेदन प्राप्त हुए, उपायुक्त ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

जमशेदपुर : राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 15 पंचायत एवं 1 नगर निकाय क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया ।

जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तर छोटागोविंदपुर, उत्तर पूर्वी गदड़ा एवं खाकड़ीपाड़ा पंचायत भवन, पोटका प्रखंड के जानमडीह पंचायत, पटमदा प्रखंड के पटमदा एवं लावा पंचायत, बोड़ाम के गौरडीह, मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण इचड़ा, माटीगोड़ा एवं मुर्गाघूटू पंचायत भवन, डुमरिया के बड़ाकांजिया, बहरागोड़ा के छोटा पारूलिया पंचायत भवन, चाकुलिया में श्यामसुंदरपुर और चंदनपुर, गुड़ांबादा प्रखंड में गुड़ाबांदा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया ।

वहीं शहरी क्षेत्र में मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड नं- 8 में शिविर लगाकर आमजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभ देने हेतु आवेदन जमा लिए गए । अबतक कुल 5908 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 247 का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी तथा बीडीओ -सीओ को लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

नगर निकाय एवं पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से SHG/क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड वितरण, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित अन्य सेवाएँ—जैसे दाखिल-खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। 21 से 28 नवंबर तक संचालित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी देखी जा रही है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत