जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी के सामान व असलहा समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपए नकद जब्त

जमशेदपुर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं।

सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक किसी आपराधिक वारदात की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।

इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सैय्यद अजहर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपए नकद जब्त किया है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सैय्यद अजहर इमाम एक कुख्यात और वांछित अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्तमान में 5 मामलों में वह पुलिस की तलाश में था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच अब भी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

कोलकाता नगर निगम चुनाव 7 दिसंबर तक होंगे: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव अगले छह महीनों के भीतर होंगे। मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों...

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत