गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा पंचायत सचिवालय में सोमवार को 15 लाभुकों के बीच बकरों का वितरण किया गया। प्रत्येक लाभुक को एक बकरा और चार बकरियां वितरित की गई।
प्रखंड प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी प्रशांत कुमार और पंचायत की मुखिया सुमित्रा बास्के के हाथों बकरे वितरित किए गये। मुख्यमंत्री पशुधन संवर्धन योजना अंतर्गत एसी वर्ग को 90 प्रतिशत और अन्य वर्ग को 75 प्रतिशत अनुदान पर बकरे और पशुपालन समाग्री मिले।
इस दौरान प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी ने लाभुकों को बताया कि किसी कारण से बकरों की मौत होने पर मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाएगा। इसके लिए पशु की मृत्यु होने पर टैग के साथ फोटो लेकर मुखिया से सत्यापित कराते हुए आवेदन पशुपालन पदाधिकारी को जमा कराना आवश्यक है। मौके पर लाभुक गीता रानी मुंडा, डमाराम मुंडा, सुनिया मुर्मू, मिथुन हांसदा, सुजाता साव आदि उपस्थित थे।
