रोहिणी के बाद लालू यादव की तीन और बेटियों ने छोड़ा पटना, रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा दिल्ली रवाना

दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के बाद, अब उनकी 3 और बेटियां- रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव भी अपने बच्चों के साथ पटना छोड़ दिया है। तीनों बेटियां दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। पटना एयरपोर्ट से इन सबकी तस्‍वीरें सामने आई हैं। इस दौरान किसी ने मीडिया से बात नहीं की। यह कदम परिवार में चल रहे तनाव को और उजागर कर रहा है।

रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के अगले दिन तीन बहनों का एक साथ लालू आवास से निकलना चर्चा का बाजार गर्म कर रहा है। दरअसल, रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके 2 करीबी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद ये वीडियो सामने आई है। इस बीच, तेज प्रताप यादव का भी बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- ‘रोहिणी दीदी के अपमान का लेंगे बदला, रोहिणी दीदी को अपनी पार्टी में सम्मान के साथ बुलाएंगे।’ वहीं, चिराग पासवान ने परिवार के दर्द को ‘अपना दर्द’ बताते हुए सुलह की अपील की।

लालू प्रसाद यादव के परिवार में अंदरूनी कलेश ने अब नया मोड़ ले लिया, बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से दूरी बनाने के ऐलान के बाद अब उनकी तीन अन्य बहनें- रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी अपने बच्चों संग पटना छोड़कर दिल्ली चली गईं। यह सब RJD की हालिया चुनावी हार के बाद हो रहा है, जिससे परिवारिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ये सब पार्टी की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े करते हैं।

भावुक हो गईं रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य सर्जरी विशेषज्ञ हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में सारण से RJD की उम्मीदवार रहीं हैं, कल उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके करीबी सहयोगियों संजय यादव (RJD सांसद) और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोहिणी ने कहा- ‘मुझे मायके से उखाड़कर फेंक दिया गया और अनाथ कर दिया गया।’ उनका दावा है कि चुनावी हार के बावजूद तेजस्वी पर सवाल उठाने पर उन्हें अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और यहां तक कि चप्पल से मारने की कोशिश की गई। रोहिणी ने जोर देकर कहा कि सच बोलने की सजा उन्हें आत्मसम्मान पर चोट पहुंचाने के रूप में मिली। फिलहाल संजय यादव और रमीज इस मामले पर खामोश हैं।

चारों बहनों ने छोड़ा पटना

रोहिणी के कदम के बाद परिवार की चारों बेटियां पटना आवास से निकल गई हैं। हो सकता है कि पहले से ही यह टिकट हो रखी हो। लेकिन रोहिणी के घर छोड़ने के अगले ही दिन रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी अपने बच्चों के साथ दिल्ली रवाना हो गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालीगुमा जल मीनार निरीक्षण में मिली खामियां, मेयर सुधा गुप्ता ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत