जमशेदपुर में जुगसलाई पुलिस ने कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक को दबोचा

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस को बीती रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध युवक को देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से अप्रिय घटना होने से पहले ही टल गई।

सिटी sp कुमार शिवाशीष ने बताया कि सूचना मिली थी कि रात 21:10 बजे जुगसलाई इलाके में एक युवक स्कूटी के साथ किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जुगसलाई थाना की टीम ने छापेमारी दल का गठन कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। देर रात जब टीम गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास पहुँची, तो एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखते ही हड़बड़ा कर भागने लगा। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।

उसके पास से एक देसी कट्टा, 05 जिंदा गोलियाँ, रियलमी कंपनी का एक फ़ोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद इकबाल (उम्र 21 वर्ष), पता-गरीब नवाज कॉलोनी।

गिरफ्तार युवक यह कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया है और जेल में कुछ अपराधियों के साथ इसकी दोस्ती हुई थी बाहर आने के बाद यह छोटे-मोटे व्यापारियों से धमका कर पैसा लेने की फिराक में था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत