सेल के गुवा खदान में पलटा पानी का टैंकर, ऑपरेटर घायल, जमशेदपुर ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन लीटर का पानी टैंकर अचानक पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों द्वारा पानी के टैंकर को सड़क पर ले जाया जा रहा था। टर्निंग पॉइंट के पास पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में डंपर ऑपरेटर सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गुवा सेल अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया।

घटना को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह हादसा गुवा सेल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है।

खदान क्षेत्र में लंबे समय से पुरानी और जर्जर गाड़ियों को चलाया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जान पर खतरा बना रहता है। उन्होंने सेल प्रबंधन से मांग की कि पहले सुरक्षा, उसके बाद उत्पादन की नीति अपनाई जाए और सभी पुरानी वाहनों को हटाकर नई गाड़ियों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के कदमा में बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर-7 में रहने वाले एक युवक ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार की...

जदयू ने मनाई पूर्व पीएम चंद्रशेखर की शताब्दी जयंती, सरयू राय ने साझा किए संस्मरण

संबंधों को निभाने वाले नेता थे चंद्रशेखर: सरयू राय इंदिरा गांधी की नाराजगी के बावजूद जीता था चुनाव भारत यात्रा ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सिंहभूम डाक विभाग ने सेवा सुधार और राजस्व बढ़ाने की बनाई रणनीति

जमशेदपुर : सिंहभूम डाक प्रभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष में बेहतर सेवाएं देने और राजस्व बढ़ाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी...

पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर खराब खानपान पर बवाल, यात्री ने उठाए गंभीर सवाल

जमशेदपुर : पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर अपने खानपान को लेकर विवादों में है। इस बार एक यात्री ने ठंडा और अधपका...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत