केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों में निकली टीचिंग- नॉन टीचिंग भर्ती, सीबीएसई की अधिसूचना जारी

दिल्ली : सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है, निबंधन 14 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सीबीएसई ने केवीएस और एनवीएस में बंपर भर्ती की घोषणा की है।

हाल ही में इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो रही है। जिसमें अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस बार यह भर्ती केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित करेगा।

नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों में यह भर्ती टीचिंग के साथ नॉन टीचिंग के पदों पर भी निकली है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन स्कूलों में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। अभी दोनों के लिए एक ही अधिसूचना जारी की गई है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले सीबीएसई इसका डिटेल नोटिफिकेशन भी करेगा। जिसमें वैकेंसी की डिटेल्स से लेकर दोनों भर्तियों की योग्यता, उम्र, सैलरी, आरक्षण के नियम जैसी सभी जानकारियां मौजूद होंगी।

KVS, NVS Bharti 2025: जरूरी जानकारी

भर्ती निकायकेंद्रीय माध्यिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
स्कूलकेंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय
पद का नामटीचिंग और नॉन टीचिंग के विभिन्न पद
पदों की संख्याजारी नहीं
आवेदन शुरू होने की तारीख14 नवंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि04 दिसंबर 2025
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in
भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन
KVS NVS Recruitment 2025 Notification PDF
केवीएस, एनवीएस प्राइमरी टीचर के लिए योग्यता
केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में प्राइमरी टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ में दो साल का एलीमेंट्री एजुकेशन या डिप्लोमा किया हो। या कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास के साथ चार साल का बीएड कोर्स या 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास और दो साल का डिप्लोमा (स्पेशल एजुकेशन) होना चाहिए। साथ में सीटीईटी पेपर-1 पास होना भी जरूरी है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए। जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। योग्यता की जानकारी संभावित है, पूरी डिटेल्स विस्तृत रूप से भर्ती के नोटिफिकेशन में ही बताई जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

नालंदा के मगधा शीतला मंदिर में चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के मगधा शीतला मंदिर में मंगलवार को हुई भगदड़ में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो...

जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बूथ सशक्तिकरण से लेकर एआई तक दिया गया मार्गदर्शन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के छह मंडलों में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत