घाटशिला विधानसभा उप चुनाव : 14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की मतगणना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संचालित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया।

प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना पर्यवेक्षकों को ईवीएम सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं मतगणना सहायक को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने, डेटा दर्ज करने और फॉर्म भरने का कार्य तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक राउंड में कड़ी निगरानी रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) प्रत्येक हॉल में समग्र समन्वयक की भूमिका निभाएंगे और किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का समाधान करेंगे। मतगणना के दौरान वीवीपैट पर्चियों की गणना भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। प्रत्येक कर्मी को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा।

निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं हो। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, प्रवेश केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी। मतगणना कार्य 14 नवम्बर 2025 को होगा, कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में मतगणना की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत