चाईबासा में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत एक युवक गिरफ्तार, आदित्यपुर से लाकर बेचता था मादक पदार्थ

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली। मंगलवार को सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमला टोला रेलवे अंडरपास के पास मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर मनीष नामक युवक को बंद रेलवे केबिन के पास से पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। पूछताछ में मनीष ने खुलासा किया कि वह यह ब्राउन शुगर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी फिरदौस अंसारी से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने का कार्य करता था। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले में संयुक्त सरगना की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने दावा किया कि जल्द ही सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अपराध में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

सिरमौर में यमुना घाट की बदहाल स्थिति पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता, नमामि गंगे परियोजना की रफ्तार पर उठाए सवाल

सिरमौर, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में स्थित यमुना घाट पर साफ-सफाई की स्थिति और नदी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत