एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा के विज्ञान संकाय की छात्राओं ने बिरसा मुंडा पर किया नाटक का मंचन

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को चेतना सत्र में विज्ञान संकाय की छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक प्रेरक नाटक का मंचन किया गया।

नाटक में बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सुधार की भावना तथा देशभक्ति के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

नाटक में प्रमुख भूमिकाएं सुषमा सिंह, पियू पाल, पूनम दास, संजना दास, नूर बानो, भारती हेंब्रम, माधुरी महतो, निशा दास, मयना कुमारी, खुशबू महतो, संगीता महतो, झरना सिंह और अंजली मुर्मू ने निभाईं।

विद्यालय के प्राचार्य ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

उनका जीवन हमें समाज सेवा और संघर्ष की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम में शिक्षिका अनीता मुर्मू, तानिया सिंह, डोली डे, मिताली बसु तथा शिक्षक अभिजीत पाल उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भोजपुर मुठभेड़ पर मंत्री श्रवण कुमार ने जताया दुख

न्यायिक जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मुख्य बिंदु: भरत भूषण तिवारी की मुठभेड़ में मौत पर मंत्री ने जताया खेद मुख्यमंत्री...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

टीएमसी के बैंक खाते को फ्रीज करने की मांग को विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास का समर्थन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत