रांची में कंटेनर से 61 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक फरार

रांची। नामकुम पुलिस ने रांची-टाटा मुख्य सड़क पर सरजमडीह गांव के पास एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर से 1868 कार्टन में भरी 49,128 बोतल (कुल 16,544 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 61 लाख 14 हजार रुपये आंकी गई है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर से रांची की ओर एक कंटेनर में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सरजमडीह गांव के पास संदिग्ध कंटेनर (नंबर WB23D 5344) को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। कंटेनर की जांच के दौरान पाया गया कि वह पूरी तरह सीलबंद था और पीछे ताला लगा हुआ था। इसके बाद कंटेनर को थाने लाया गया, जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील और ताला तोड़कर जांच की गई।

निरीक्षण में कंटेनर के अंदर विभिन्न ब्रांड की बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कंटेनर पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार चालक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

मुंबई : प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली...

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

रंग लाया जिला प्रशासन का प्रयास, अभिभावकों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार, कंजेनिटल हार्ट डिजीज से पीड़ित थे पांच प्रखंडों के पांचों बच्चे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत