बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में तीन दलों के अध्यक्षों के साथ कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को 20 जिलों के 122 सीटों के लिए होगा। दूसरे और अंतिम चरण में 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस चरण में मतदाता तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा कई दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के मतदान में तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों में से लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी गोविंदगंज से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की किस्मत कुटुंबा में दांव पर लगी है। टेकारी से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के भाग्य का फैसला भी मंगलवार को मतदाता करेंगे। इसके अलावा दूसरे चरण में 12 मंत्रियों, एक पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कई पूर्व मंत्रियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। इस चरण में सर्वाधिक 22 उम्मीदवार चैनपुर, सासाराम और गया शहर क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण के चुनाव में 1302 उम्मीदवार हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला तीन करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इन मतदाताओं में एक करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और एक करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ शामिल हैं।
पहले चरण में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट हैं। इस चरण के मतदान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की किस्मत का फैसला सिकंदरा के मतदाता करेंगे, जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद कटिहार के मैदान में फंस गए हैं।
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल के चुनावी समर में एक बार फिर ताल ठोक रहे हैं, जबकि नीतीश मिश्रा झंझारपुर, नीरज सिंह बबलू छातापुर, मंत्री शिला मंडल फुलपरास की जंग जीतने की कोशिश में हैं। बेतिया से रेणु देवी के भाग्य का भी इस चरण में फैसला होना है। इस चरण के मतदान में कई चर्चित चेहरों की भी किस्मत दांव पर लगी है।
परिहार से राजद के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व की बहु स्मिता गुप्ता और औरंगाबाद से भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता के राजनीतिक भविष्य पर भी मतदाता अपनी मुहर लगाएंगे। नवीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद का भी इस चरण के चुनाव में मतदाता भविष्य तय करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत से लौट रहीं चार महिलाएं आईं चपेट में , तीन गंभीर

गिरिडीह : मौसम बदलते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत...

पुडुचेरी में कैबिनेट विस्तार 17 जून को, कांग्रेस के दो और भाजपा का एक विधायक लेगा मंत्री पद की शपथ

पुडुचेरी, 10 जून (आईएएनएस)। पुडुचेरी मंत्रिपरिषद का बहु प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार 17 जून को होने जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत