सरायकेला के टाउन हॉल, मैरेज हॉल व सामुदायिक भवन के किराये में हो कटौती

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया उपायुक्त से अनुरोध, कहा-सरकार को भी राजस्व का नुकसान

सरायकेला: सरायकेला नप के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज चौधरी ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि सरायकेला नप क्षेत्र स्थित टाउन हॉल, मैरेज हॉल एवं वार्डो में स्थित सामुदायिक भवनों के किराये में 50 प्रतिशत कटौती हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की कष्ट करें।

इस संबंध में एक पत्र के माध्यम से मनोज चौधरी ने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि उक्त भवनों का उपयोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिये आम जनों द्वारा किया जाता है। वर्तमान में इन भवनों के लिये जो किराया निर्धारित है वह स्थानीय सामान्य जनसंख्या की आर्थिक क्षमता से काफी अधिक है।

वर्तमान टाउन हॉल ₹ 50,000/दिन, मैरेज हॉल ₹ 13,000/दिन तथा वार्डों स्थित सामुदायिक भवन का औसत किराया 3000/है। सरायकेला नगर पंचायत में लगभग 30 % जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे है। इनमें से अधिकांश गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले तथा दैनिक वेतन भोगी भी है। अधिक किराये के कारण कई मांगलिक, श्राद्ध एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम इन भवनों में आयोजित नहीं हो पा रहे हैं। जरूरतमंदों की असुविधा के साथ ही सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। क्षेत्र के अधिसंख्य निवासियों के हित को देखते हुए इस मामले पर उचित कार्रवाई का करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा के अलग-अलग...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिला काफी लाभ : संजय झा

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामने आए वीडियो से...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर: मानगो के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ समाजसेवी और टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी महेंद्र नारायण सिंह (90 वर्ष) का  स्वर्णरेखा नदी तट पर पूरे सम्मान...

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत