लातेहार जिला परिषद के हेड क्लर्क को 65 हजार रुपये घूस लेते एसीबी पलामू की टीम ने किया गिरफ्तार

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू को एसीबी ने 65 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने एक सुनियोजित कार्रवाई में जिला परिषद के प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) संतोष सिंह को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

संतोष सिंह ने सरकारी काम कराने के एवज में इस मोटी रकम की मांग की थी। इसकी शिकायत एसीबी से की गई, जिसके सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही संतोष सिंह ने शिकायतकर्ता से घूस की रकम ली, सादी वर्दी में मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद से जिला परिषद कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसीबी संतोष सिंह को अपने साथ पलामू ले गई है, जहाँ उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई ने सरकारी महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा, बिचौलियों के सिंडिकेट के खिलाफ थाने में शिकायत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और बिचौलियों के सक्रिय सिंडिकेट का मामला सामने आया...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत