बिहार में महागठबंधन की लुटिया डूबना तय, हार का बहाना ढूंढ़ रहे राहुल गांधी : नड्डा

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले से ही मान लिया है कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूबने वाली है। जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को बिहार की जनता से कोई सरोकार नहीं है। चुनाव बिहार में हो रहे हैं और राहुल गांधी दिल्ली में बैठकर फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। चुनाव बिहार में हो रहे हैं और वे हरियाणा की बातें कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बिहार में महागठबंधन हार रहा है, इसलिए अब से ही वे बहाने ढूंढने में जुट गए हैं। पहले राहुल गांधी चुनाव हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाते थे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम को क्लीन चिट दे दी, तो अब उन्होंने एसआईआर पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि चुनाव जीतने के लिए जमीनी मेहनत करनी पड़ती है, जनता के दिलों में जगह बनानी पड़ती है। सिर्फ फोटो खिंचवाने और ड्रामा करने से चुनाव नहीं जीते जाते।
भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे फर्जी दावे इसलिए करते हैं क्योंकि वे घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। जब-जब वे विदेश जाते हैं, वहां से कुछ तथाकथित महाज्ञान लेकर लौटते हैं और फिर देश के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए नई कहानियां गढ़ते हैं।
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी के आरोप सही हैं, तो उन्हें शपथ पत्र देकर कोर्ट जाना चाहिए। चुनाव आयोग उन्हें बार-बार बुलाता है कि आप अपने आरोप सिद्ध करें, लेकिन वे वहां नहीं जाते। राहुल गांधी का एकमात्र उद्देश्य देश को बदनाम करना, युवाओं को भड़काना और अराजकता फैलाना है। लेकिन देश का युवा सच्चाई जानता है। देश के युवा प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, देश के विकास और प्रगति के साथ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि एक ओर राहुल गांधी हैं जो देश के लोकतंत्र और संविधान को बदनाम करने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी हैं जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में जुटे हैं। पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। यूपीए सरकार के समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, आज हम चौथे नंबर पर हैं। भारत आज मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेस, इंजीनियरिंग, डिफेंस हर क्षेत्र में भारत ने अपना परचम लहराया है और यही बात राहुल गांधी को हजम नहीं हो रही।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की हार तय है। राहुल गांधी जहां भी जा रहे हैं, वहां महागठबंधन को नुकसान हो रहा है। यहां तक कि महागठबंधन के कई उम्मीदवार अब उनकी रैली कराने से भी कतराने लगे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत