भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 30 प्रतिशत जुर्माना, रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध

मुंबई : भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को यूएई में एशिया कप के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। दोनों को मंगलवार को सजा सुनाई गई।

रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग घटनाओं के लिए 30 . 30 प्रतिशत जुर्माने की सजा सुनाई गई। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला में दो मैचों के लिए वह प्रतिबंधित रहेंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया।

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था। 14 सितंबर को खेले गए मैच में रऊफ को भी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन्हें मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जिससे उनके नाम दो डिमेरिट अंक भी जुड़ गए।

भारत के खिलाफ ही एक अन्य मैच में भी रऊफ को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2 . 21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन पर दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक लगे। जसप्रीत बुमराह पर भी एक डिमेरिट अंक लगाया गया। वहीं अर्शदीप सिंह और साहिबजादा फरहान को कोई सजा नहीं सुनाई गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता के लिए केंद्र की नई पहल, ‘निर्भय चेतना’ से प्रशिक्षित होंगे 17.5 लाख पुरुष जनप्रतिनिधि

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने 'निर्भया फंड' परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली में 'निर्भय चेतना' पर तीन दिवसीय प्रशिक्षक...

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत