एनआईटी जमशेदपुर ने अखिल भारतीय इंटर-एनआईटी योगा टूर्नामेंट 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

महिला टीम रही द्वितीय स्थान पर, पुरुष टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने एक बार फिर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय इंटर-एनआईटी योगा टूर्नामेंट 2025 में गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी), नागपुर में 1 से 3 नवम्बर 2025 तक आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में एनआईटी जमशेदपुर की महिला टीम ने द्वितीय स्थान तथा पुरुष टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिससे संस्थान ने लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष स्थानों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 19 एनआईटी तथा पुरुष वर्ग में 18 एनआईटी ने भाग लिया। एनआईटी जमशेदपुर की टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, कौशल और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह उपलब्धि संस्थान द्वारा छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सर्वांगीण विकास पर दिए जा रहे निरंतर ध्यान को प्रतिबिंबित करती है।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधर, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर ने दोनों टीमों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्रों के परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रदर्शन एनआईटी जमशेदपुर की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं, जिसके तहत संस्था छात्रों के समग्र विकास और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत