सरायकेला श्री जगन्नाथ मंदिर में पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरायकेला: श्री जगन्नाथ मंदिर सरायकेला के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन (सोमवार) कथा सुनने को भारी भीड़ उमड़ी।

ओडिशा, पुरी धाम से आए कथावाचक पंडित रत्नाकर नायक जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा में भगवान विष्णु के विविध अवतारों का प्रसंग है। कहा कि जिसके जीवन में भक्ति भाव आ जाएगा उसका जीवन संवर जाएगा।

सोमवार को पंडित रत्नाकर नायक जी ने वामन अवतार और विष्णु भगवान के परम भक्त प्रहलाद की कहानी का रसपान भक्तों को कराया। उन्होंने भागवत प्रेमियों को बताया कि कि वामन अवतार कथा अनुसार एक बार देवों और दैत्यों में युद्ध हो गया। इस युद्ध में देवता, दैत्य बली से युद्ध हार गए। इसके बाद देवों के राजा इन्द्र भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे, तब भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन अदिति के गर्भ से विष्णु भगवान अवतार लेते हैं तथा ब्राह्मण-ब्रह्मचारी का रूप धारण करते हैं। अपनी शरण मे आये हुए सभी देवताओं की रक्षा करते है।

दूसरी कथा प्रह्लाद भक्त की आती है, मां के गर्भ में ही भक्ति के संस्कार ग्रहण कर लिए थे। नारद जैसे परम भागवत का सान्निध्य मिलने पर दैत्यकुल में जन्म लेते हुए भी प्रह्लाद बचपन से ही भक्त हो गए।

श्री जगन्नाथ सेवा समिति सरायकेला के तत्वावधान में आयोजित इस भागवत कथा प्रवचन कार्यक्रम के आयोजन में सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव, सचिव पार्थसारथी दाश, कोषाध्यक्ष शंकर सतपथी, बादल दुबे, सुशांत महापात्र, चिरंजीवी महापात्र, चित्रा पटनायक, सुदीप पट्टनायक, चन्द्र शेखर कर, प्रशांत महापात्र, राजेश मिश्रा, गणेश सतपथी, परशुराम कबि, सुमित महापात्र, सीपु महांती, दिपेश रथ, तुषार दुवे, रीता दुवे के अलावा जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित श्री ब्रह्मानंद महापात्र और पंडित श्री घासी सतपथी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

नए पदाधिकारियों ने समाजसेवा और संगठन के विकास के लिए कार्य करने का लिया संकल्प Chaibasa news : चाईबासा में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा...

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत