नए कपड़े और नए वेश में आ रहे हैं जंगलराजवाले, महुआ में राजद पर गरजे अमित शाह


वैशाली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वे चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला हैं।

वैशाली जिले के महुआ में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ये चुनाव किसी को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि आपको मतदान लालू-राबड़ी के जंगलराज को रोकने के लिए करना है। लालू-राबड़ी का जो जंगलराज था, उसमें आए दिन बिहार में नरसंहार होते थे, हत्याएं होती थीं, अपहरण होते थे, फिरौती का उद्योग चल रहा था और महिलाओं के सम्मान को भी तार-तार किया जाता था। अब ये जंगलराज नए कपड़े और नए वेश में आ रहा है, इसलिए आपको इसे रोकना है और मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है।

उन्होंने कि वैशाली ही वो भूमि है जिसने दुनिया में सबसे पहले लोकतंत्र के सिद्धांत, लिच्छवी गणराज्य के सिद्धांतों से स्थापित किए। वैशाली की ये महान भूमि भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की कर्मस्थली रही है। इस बार आप सरकार बना दो, एनडीए सरकार एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम करेगी। 100 एमएसएमई पार्क और 50 हजार से ज्यादा कुटीर उद्योग लगाएंगे। एग्रीकल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ का निवेश करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने यहां 1243 एकड़ में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का फैसला किया है जो हजारों लोगों को रोजगार देगा। हमने यहां 670 करोड़ से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे बनाया। वैशाली में 1000 करोड़ की लागत से नया बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया बनाया, जिसमें लाखों करोड़ का इन्वेस्टमेंट आएगा। बहुत जल्द ही महुआ में मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने वाला है।

एनडीए सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है। बिहार में 85 लाख किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिल रहा है और अब हम 6 हजार से बढ़ाकर उसको 9 हजार ले जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। देश के गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक...

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत