नीतीश ही एनडीए का चेहरा, घुसपैठियों को करेंगे बाहर, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

पटना। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जंगलराज चेहरे और भेष बदलकर लौटना चाहता है। बिहार की जनता सावधान रहे, गलती से भी अगर महाठगबंधन की सरकार आई तो राज्य फिर से उसी अंधेरे में चला जाएगा। गृह मंत्री ने एनडीए के अंदर नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और उन्हीं के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। इसमें कोई भ्रम नहीं है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री का निर्णय विधायक दल करता है, लेकिन एनडीए के भीतर कोई असमंजस नहीं है। शाह ने कहा कि कुछ लोग हर चुनाव में एकनाथ शिंदे खोजने लगते हैं, लेकिन बिहार में नीतीश जी का नेतृत्व अटूट है।

तेजस्वी का 10 लाख नौकरी का वादा छलावा : तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे को अमित शाह ने अव्यावहारिक बताया और कहा कि इतना करने के लिए बिहार का बजट चार गुना बढ़ाना पड़ेगा। 12 लाख 50 हजार करोड़ रुपये कहां से आएंगे? जनता को समझना चाहिए कि ऐसे वादे सिर्फ छलावा हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 10,000 रुपये देने का वादा वोट खरीदने की कोशिश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का रोडमैप है। हमने ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है, यह कोई चुनावी जुमला नहीं।

स्वरोजगार से ही रुकेगा पलायन : शाह ने पलायन को बिहार की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि सरकार अब स्वरोजगार मॉडल पर काम कर रही है। अगर बिहार का युवा अपने गांव में ही 25,000 रुपये महीने कमाने लगे तो वह न मुंबई जाएगा, न केरल। हमने हर पंचायत में लघु उद्योग और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का खाका तैयार किया है। उन्होंने बताया कि बिजली, शौचालय, गैस और आवास जैसी सुविधाओं से नई नींव तैयार हो चुकी है। अब अगला कदम स्किल डेवलपमेंट और माइक्रो-उद्यमों का विस्तार है।

जंगलराज फिर न लौटें : तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री बोले- आज भी आरजेडी के कार्यकर्ता लालू यादव के पैर छूकर टिकट लेते हैं। चेहरा भले तेजस्वी का हो, नियंत्रण वहीं का है। 17 महीने की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, तेजस्वी सिर्फ पद पर थे। जंगलराज का डीएनए वही है, बस चेहरा बदला है।

नक्सलवाद 2026 तक खत्म करेंगे : अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। पहले यह 130 जिलों तक फैला था, अब सिर्फ 11 बचे हैं। तीन बड़े नक्सली बच गए हैं- हिडमा, गणपति और देवो जी। ये भी ज्यादा दिन नहीं बचेंगे। शाह ने स्पष्ट किया कि सरेंडर करने वालों को छह महीने का रिहैब, स्किल ट्रेनिंग और रोजगार का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें।

भारत धर्मशाला नहीं : घुसपैठियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची से 35 लाख नाम हटे हैं जिनमें से कई घुसपैठियों के थे। घुसपैठ रोकना कोई चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का मामला है। हमारे विरोधी वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं। जबकि हम पहचान कर उन्हें बाहर निकालेंगे। भारत देश कोई धर्मशाला नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची: रिम्स-2 के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का मार्च, मुख्यमंत्री आवास से पहले पुलिस ने रोका

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एव हॉस्पिटल ‘रिम्स-2’ के लिए शुरू किए गए निर्माण...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत