सवर्ण आयोग के गठन को लेकर जमशेदपुर में महासंघ की बैठक

जमशेदपुर। सवर्ण समाज के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जमशेदपुर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत की कोर कमेटी की बैठक रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर विरेंद्र सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

बैठक में संगठन के विस्तार, सवर्ण समाज के हितों की रक्षा और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा झारखंड के उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई, जो सवर्ण समाज के हितों के प्रति संवेदनशील हों।

बैठक में झारखंड में सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर आंदोलन की दिशा तय की गई। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों में सशक्त सवर्ण मोर्चा के गठन के लिए संगठित प्रयास करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भी संवैधानिक रूप से सशक्त आयोग के गठन की मांग को लेकर आंदोलन को दिशा देने का संकल्प लिया गया। समिति ने संविधान निर्माता के रूप में जस्टिस बेनेगल नरसिम्हा राऊ को उचित स्थान और पहचान दिलाने की पहल पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त आदित्यपुर महापौर सीट को अनारक्षित करने के लिए राज्य स्तर पर आंदोलन करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

धनुर्धर त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान राजनीति में सवर्ण समाज को योजनाबद्ध तरीके से हाशिये पर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जस्टिस बेनेगल नरसिम्हा राऊ को इतिहास में उपेक्षित किया गया, जबकि उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से संविधान की नींव रखी थी। त्रिपाठी ने कहा कि आज राजनीतिक स्वार्थ के कारण सवर्ण समाज को घृणा और कुंठा का प्रतीक बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है, जो राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और सत्य की रक्षा के लिए सवर्ण समाज को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर विरेंद्र सिंह के साथ संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हृदयानंद तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिशा सिन्हा, अधिवक्ता प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत