मोकामा के जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक, दौलत के आगे बिजनेसमैन भी फीके

पटना : ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर बाहुबली और राजनेता अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोकामा से पांच बार के विधायक रहे अनंत सिंह अबकी बार जेडीयू से चुनाव लड़ रहे। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी विधायक रह चुकी हैं। 6 नवंबर के मोकामा में वोट डाले डाएंगे।

बिहार की राजनीति में अपनी दबंग छवि और अकूत संपत्ति के लिए पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह जाने जाते हैं। उनके समर्थक प्यार से ‘छोटे सरकार’ कहते हैं। मोकामा सीट से जेडीयू के टिकट पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे थे, मगर वोटिंग से पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी गिरफ्तारी हो गई। पटना हाईकोर्ट से बरी होने के बाद मोकामा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर नंत सिंह ताल ठोक रहे थे। 2022 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी आरजेडी की टिकट पर चुनाव जीती थीं। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ‘छोटे सरकार’ कितने करोड़ के मालिक हैं?

अपार संपत्ति के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल

चुनावी हलफनामे के मुताबिक अनंत सिंह के पास कुल ₹37.88 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें ₹26.66 करोड़ की चल और ₹11.22 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। दिलचस्प बात ये है कि उनकी पत्नी नीलम देवी उनसे भी ज्यादा संपन्न हैं, जिन्होंने ₹62.72 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। ‘छोटे सरकार’ के पास ₹15.61 लाख नकद, ₹15 लाख के सोने के गहने और ₹3.23 करोड़ की तीन लग्जरी एसयूवी हैं। वहीं, नीलम देवी के पास ₹34.60 लाख नकद और लगभग ₹76.61 लाख के आभूषण दर्ज हैं। बिहार के बाहुबली नेताओं की राजनीति में शायद ही कभी किसी ने देखा हो, मगर दोनों पति-पत्नी ने अपने पास गाय और घोड़े जैसी संपत्तियां भी दर्ज कराई हैं।

अनंत सिंह ने चुनावी हलफनामे में ₹37.88 करोड़ की संपत्ति घोषित की, जिसमें चल और अचल संपत्ति

पत्नी नीलम देवी ने उनसे काफी अधिक, यानी ₹62.72 करोड़ की संपत्ति घोषित की

अनंत सिंह की संपत्ति में ₹26.66 करोड़ की चल संपत्ति और ₹11.22 करोड़ की अचल संपत्ति

नीलम देवी के पास ₹13.07 करोड़ की चल संपत्ति और ₹49.65 करोड़ की भारी-भरकम अचल संपत्ति

कैश के मामले में भी नीलम देवी आगे, उनके पास ₹34.60 लाख, जबकि अनंत सिंह के पास ₹15.61 लाख नकद

नीलम देवी के पास करीब ₹76.61 लाख के गहने हैं, जबकि अनंत सिंह के पास ₹15 लाख के सोने के आभूषण हैं

अनंत ससिंह के पास ₹3.23 करोड़ की तीन लग्जरी एसयूवी हैं, नीलम देवी के पास ₹77.62 लाख की तीन कारें

अनंत सिंह की संपत्ति में घोड़े, हाथी, भैंस और गाय भी

अनंत सिंह पर कुल 28 आपराधिक मामले

अनंत सिंह पर कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो मोकामा क्षेत्र में एक स्थापित बाहुबली नेता हैं। वो पांच बार विधायक रह चुके हैं और उनके परिवार का लगभग तीन दशकों से इस सीट पर वर्चस्व रहा है। साल 2022 में UAPA के तहत अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत पत्नी नीलम देवी को सौंपी थी। हाल ही में पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद, उन्होंने फिर से चुनाव में उतरने का ऐलान किया था, लेकिन दुलारचंद यादव मामले में गिरफ्तारी ने उनके राजनीतिक कमबैक पर बाधा डाल दिया है।

बदला मोकामा का चुनावी समीकरण

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने यहां के चुनाव को पूरी तरह से गरमा दिया है। हमेशा से बाहुबली नेताओं की राजनीति का केंद्र रहा मोकामा, जहां जातीय समीकरण और शक्ति प्रदर्शन चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं, वहां जदयू प्रत्याशी की गिरफ्तारी से एनडीए गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। विपक्ष इस घटना को अपने पक्ष में भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, जिससे लग रहा है कि मोकामा का चुनावी खेल अब पूरी तरह से बदल गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में ICSQS-2026 का आगाज़, सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग पर वैश्विक मंथन

जमशेदपुर। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में सस्टेनेबल स्टील उत्पादन को नई दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय International Conference on Sustainable Quality Steelmaking (ICSQS-2026)...

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में लगाई फांसी, कारण स्पष्ट नहीं

जमशेदपुर के मानगो निवासी युवक ने हैदराबाद में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

PF नियमों में बड़ा बदलाव संभव: वेज लिमिट 15 हजार से बढ़कर 30 हजार तक, करोड़ों कर्मचारियों को फायदा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि (PF) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत