पूर्वी सिंहभूम को मिला नया नेतृत्व: राजीव रंजन बने 26वें उपायुक्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 26वें उपायुक्त के रूप में राजीव रंजन ने विधिवत पदभार संभाल लिया। निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद राजीव रंजन ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं को दूर कर उन्हें सफल बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व उपायुक्त द्वारा जिन योजनाओं को प्राथमिकता दी गई थी, उन्हें भी निरंतरता के साथ पूरा किया जाएगा।

वहीं, स्थानांतरित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि जिले में उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला। राज्य और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लागू करने के लिए उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक व्यक्ति के जाने से कार्य प्रभावित नहीं होता, बल्कि व्यवस्था निरंतर आगे बढ़ती रहती है।

राजीव रंजन 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्वी सिंहभूम जिले के इतिहास में राज्य सेवा पृष्ठभूमि से उपायुक्त बनने वाले पहले अधिकारी माने जा रहे हैं। इससे पूर्व गोरेलाल यादव ने भी जिले में जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था, जो पहले एक शिक्षक रहे और बाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत