जमशेदपुर के बिरसानगर में बेटी और गैर आदिवासी युवक से दहशत में वृद्ध महिला, मकान और जमीन हड़पने के आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

जमशेदपुर : बिरसानगर क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ने अपनी विवाहित बेटी और एक गैर आदिवासी युवक पर जमीन और मकान हड़पने के साथ-साथ बेटे की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। बिरसानगर जोन नंबर 3, हाउस नंबर 79/3बी की निवासी जयंती कारोवा (65 वर्ष) ने आवेदन में बताया है कि उनके पति स्वर्गीय चक्रधर कारोवा पूर्व सैनिक रहे हैं और टाटा स्टील में सेवा दे चुके हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बड़ी बेटी निरूपा राय गगराई (पति दीपक कुमार गगराई) और गैर आदिवासी युवक विशाल कुमार ने साजिश के तहत पिछले दो वर्षों से उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया था तथा उनकी तीन मंजिला मकान और जमीन पर कब्जा कर लिया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत पत्र में कहा है कि हाल ही में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से उन्हें उनके घर में पुनः प्रवेश कराया गया। इसके अगले ही दिन 28 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे, उनकी बेटी निरूपा राय और विशाल कुमार ने मिलकर उन्हें और उनके बेटे को ईंट से मारकर हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों की जान बची।

जयंती कारोवा ने अपने आवेदन में लिखा है कि उक्त दोनों लगातार धमकी दे रहे हैं और कभी भी उनकी या उनके बेटे की हत्या कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एसएसपी, सिटी एसपी, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को भी भेजी गई है।

पीड़िता जयंती कारोवा ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता और सुरक्षा की गारंटी नहीं होती, तब तक वे प्रशासन से न्याय की मांग करती रहेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत