हर युवा को रोजगार, किसान को सम्मान और हर महिला को सशक्त बनाने का ऐलान, एनडीए ने संकल्प पत्र में वादों की लगाई झड़ी

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान और कपूर्री ठाकुर सम्मान निधि का जिक्र किया है।

25 प्रमुख मुद्दों पर जनता के बीच जाएगा एनडीए : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह घोषणापत्र 21वीं सदी के बिहार की दिशा तय करेगा और राज्य के हर वर्ग को प्राथमिकता में रखते हुए बनाया गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने 25 महत्वपूर्ण संकल्पों के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि घोषणापत्र में बिहार के सर्वांगीण विकास, युवाओं के भविष्य, उद्योग, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने पर खास फोकस किया गया है।

हर युवा को नौकरी और रोजगार देने का वादा : चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य हर युवा को रोजगार या नौकरी देने का है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। साथ ही, राज्य के सभी जिलों में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे ताकि बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जा सके।

महिलाओं को दो लाख रुपये लोन : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी और करोड़पति मिशन के माध्यम से उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

हर किसान को तीन हजार रुपये मदद : किसानों के लिए ‘किसान सम्मान एवं एमएसपी गारंटी योजना’ लाई जाएगी। हर किसान को हर साल 3,000 रुपए की मदद दी जाएगी। साथ ही पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, दलहन और मक्का की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी। 1 लाख करोड़ रुपए के एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से मत्स्य, दुग्ध और कृषि मिशन को गति दी जाएगी।

केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा : घोषणा पत्र में केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया गया है। हर जिले के स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और वर्ल्ड क्लास एजुकेशन एस्टेट की स्थापना होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में हर जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे।

सात नये एक्सप्रेसवे का वादा : एनडीए ने बिहार में 7 नए एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक के आधुनिकीकरण और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है। औद्योगिक क्रांति के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क और ‘मेक इन बिहार’ मिशन शुरू किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आदित्यपुर में बेखौफ अपराधियों ने आशियाना इलाके में की ताबड़तोड फायरिंग, दहशत में स्थानीय लोग

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, सुबह 6:55 बजे आशियाना इलाके में फायरिंग दो बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, घटनास्थल से दो खोखा बरामद पुलिस...

बिष्टुपुर में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, भव्य तैयारियां पूरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत