जमशेदपुर के मखदुमपुर में दो गुटों के बीच झड़प, एक गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर रोड नंबर-2 स्थित गांधी स्कूल के पास दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं और पहले से चल रहे विवाद को लेकर आमने- सामने आ गए।

स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति पर नियंत्रण पाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ कुछ दिनों पहले हुए झगड़े से जुड़ी है।

दरअसल, विदेश भेजने वाले ऑफिस “आईकॉनिक” के संचालक शकील उर्फ़ पियाजु और हसन कुरैशी के समर्थकों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष की ओर से परसुडीह थाना में एक- दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। ताजा घटना में कार पास करने को लेकर विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। झड़प में स्थानीय झामुमो नेता मनोहर हुसैन के पुत्र को सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मामला शांत है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग विष्णुगढ़ के चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम की हत्या, मां भी शामिल

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्बा गांव में हुई 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत