जमशेदपुर में छठ महापर्व पर दिखी राजनीतिक एकता की मिसाल, अमरप्रीत सिंह काले, राजेश शुक्ल समेत सभी दलों के नेताओं ने दिया संध्या अर्घ्य

  • शहर के घाटों पर बही श्रद्धा की गंगा, दिखा भक्तों का सैलाब
  • नेताओं ने भगवान सूर्य से प्रदेश की प्रगति व खुशहाली की प्रार्थना की

जमशेदपुर । लोकआस्था के महान पर्व छठ महापर्व ने सोमवार की शाम जमशेदपुर को एक बार फिर आस्था और एकता के संगम में बदल दिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह झारखंड स्टेट बर काउंसिल के उपाध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग घाटों पर पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

कदमा, सोनारी, केबुल टाउन, बागबेड़ा , बारीडीह और टेल्को समेत हर इलाकों के घाटों पर हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने जब भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, तब नेताओं ने भी वहां मौजूद रहकर उन्हें अर्घ्य अर्पित करने में सहयोग किया और श्रद्धालुओं के साथ इस लोकआस्था के पर्व में भाग लिया।

छठ भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा : अमरप्रीत सिंह काले
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की अनुपम परंपरा और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में एकता, संयम, श्रद्धा और स्वच्छता का संदेश देता है। व्रतियों की आस्था और समर्पण प्रेरणादायक है।

काले ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व सभी के जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

नेताओं की एकजुटता से सजा आस्था का पर्व
भाजपा के अलावा कांग्रेस, झामुमो और आजसू के कई स्थानीय नेता एवं जनप्रतिनिधि भी घाटों पर पहुंचे और छठ व्रतियों का उत्साहवर्धन किया।
राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर, सभी दलों के प्रतिनिधियों ने भगवान सूर्य से प्रदेश की प्रगति और जनता की खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे शहर में घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और सुरक्षा की सजगता का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाओं की भक्ति और गीतों ने माहौल को पूरी तरह ‘छठमय’ बना दिया।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी
सोमवार की संध्या अर्घ्य के बाद अब व्रतधारी महिलाएं मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी और 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक बार फिर जमशेदपुर में एयरपोर्ट को लेकर पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में शनिवार को चेंबर के बैनर तले प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हवाई अड्डे की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीति कर रहे हैं। उनकी मांग...

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

मुख्यमंत्री ने मानगो की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन, बोले-निकायों के सशक्तिकरण के लिए हैं प्रतिबद्ध

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद रांची/ जमशेदपुर :...

खामनेई की मौत के बाद अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान

तेहरान: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अयातुल्ला अलीरेजा को ईरान की कमान मिली है। अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का अंतरिम सुप्रीम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत