जमशेदपुर के मानगो में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने 1100 छठ व्रतधारियों को बांटे फल, सूप व पूजन सामान

संघ द्वारा मानगो डिमना मेन रोड स्थित हीरा होटल के सामने दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित सेवा शिविर में ग्यारह सौ छठ व्रतधारियों के बीच फल, सूप और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

जमशेदपुर । छठ महापर्व के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से इस वर्ष भी भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि छठ मइया की कृपा से सेवा का अवसर मिलना उनके जीवन का परम सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारियों की सेवा करना।

सुबह 10 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। संघ की टीम ने एक सप्ताह पहले पूरे क्षेत्र में कूपन वितरण किया था, साथ ही लोगों से कपड़े के झोले में प्रसाद लेने की अपील की गई थी, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके।

मौके पर मौजूद छठ व्रतधारियों ने स्व. शारदा सिन्हा के मधुर छठ गीतों पर झूमकर आनंद लिया। हर व्रतधारी को सूप, नारियल, घागल, सेव, नासपाती, संतरा, गन्ना एवं पूजन सामग्री देकर सम्मानपूर्वक प्रणाम किया गया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई।

इस सेवा शिविर में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से — विकास सिंह (समाजसेवी व केके बिल्डर्स के संचालक), योगेश्वर ठाकुर, बिपिन झा, पूर्व कमिश्नर सीताराम प्रसाद, राम अवधेश चौबे, शंभूनाथ प्रसाद, नितिन चंद्र द्विवेदी, अर्जुन शर्मा, राजेश सिंह, सूरज नारायण, छोटे लाल सिंह, जयराम मिश्रा, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा, दुर्गा चरण दत्ता, शिव साहू, दीपक मेहता, पंकज गुप्ता, कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता, अजय मंडल, अतनु हजारे, प्यारेलाल शाह, शुभम रजक, राकेश शाह, मृत्युंजय प्रसाद, नवीन मिश्रा, पूनम सिंह, प्रतिभा मिश्रा, विद्या शरण, सोना सिंह, सीता देवी और सिद्धेश्वरी देवी शामिल रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

‘भाजपा पार्टियां नहीं तोड़ती’, टीएमसी और शिवसेना-यूबीटी में बगावत पर बोले भाजपा नेता

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना से कई सांसदों के बागी...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत