शटडाउन में घुटने लगा है दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकी अर्थव्यवस्था का दम

नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन है और हाल फिलहाल इसके खत्म होने के कोई आसार नहीं हैं। इसका असर अब अमेरिका की इकॉनमी पर भी पड़ता दिख रहा है। खासकर छोटे कारोबारियों को शटडाउन के कारण टैक्स क्रेडिट नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उनका बिजनेस अटक गया है। इसके साथ ही फेडरल गवर्नमेंट के लाखों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण वे अपनी बचत को खर्च करने से बच रहे हैं। यह सब ऐसे समय हो रहा है जबकि अमेरिका की फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 38 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। शटडाउन के कारण सरकार के कई जरूरी कामकाज रुक गए हैं। इनमें लेंडिंग और टैक्स क्रेडिट की प्रोसेसिंग शामिल है। माना जा रहा है कि अगर शटडाउन की स्थिति लंबे समय तक चलती है तो कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर सकती हैं। इसकी वजह यह है कि लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। इस कारण कई कंपनियों का कारोबार प्रभावित हुआ है। मसलन लोगों ने बाहर खाना-पीना कम कर दिया है जिससे रेस्टोरेंट्स की इनकम पर असर पड़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण कई बिजनेस को संभलने में कई महीने लग गए थे और अब शटडाउन ने उनकी हालत एक बार फिर खराब कर दी है।

शटडाउन की वजह

पिछली बार अमेरिका में शटडाउन 22 दिसंबर 2018 को शुरू हुआ था और 25 जनवरी, 2019 तक 35 दिन चला था। यह अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबा शटडाउन था। इससे अमेरिका की इकॉनमी को 3 अरब डॉलर की चपत लगी थी। अमेरिका की सरकार को अपने खर्च चलाने के लिए फंड की जरूरत होती है। यह फंड कर्ज लेकर पूरा किया जाता है। इसके लिए एक बिल अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में लाया जाता है। लेकिन इस बार फंडिंग बिल को संसद की मंजूरी नहीं मिली जिससे 1 अक्तूबर से देश में शटडाउन हो गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में लायंस का 60वां कॉन्फ्रेंस 3–4 अ प्रैल

जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित होगा, जिसमें देशभर से सदस्य और अतिथि शामिल होंगे।

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत