जमशेदपुर : मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से टाटानगर होकर हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया।मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना हुई है। बोगी नंबर (ए-4) की खिड़की का शीशा टूट गया है। 33 नंबर सीट पर बैठे एक एक यात्री को चोट लगी है।
घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना दी गई, ट्रेन को रोका गया, चेकिंग की जा रही है। तेज गति से चलते ट्रेन पर अचानक पत्थर फेंका गया। घायल यात्री को प्रारंभिक इलाज किया गया, उसके बाद ट्रेन को नियत गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
पत्थर किसने फेंका, कहां से आया — अभी तक पता नहीं चला। मामले की जांच जारी है। रेलवे लाइन के आसपास की सभी जगहों पर घंटों जांच-पड़ताल चल रही है।
घटना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर संकेत है। तेज़ चलती ट्रेन पर कोई बाहरी व्यक्ति पत्थर फेंक सकता है, जो यात्रियों व कोच को नुकसान पहुँचा सकता है।

