काराकाट की चुनावी दंगल में कूदीं पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

रोहतास : रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी दंगल में कूद चुकी है। उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वह गांव-गांव भ्रमण कर रही हैं और कह रही हैं कि पिछले डेढ़ साल से वह लगातार क्षेत्र में घूम रही हैं। इस बार जनता उन्हें भरपूर प्यार देगी।

ज्योति सिंह का कहना है कि जो स्थानीय मूलभूत समस्याएं हैं, उन समस्याओं को लेकर लोग उनसे मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर में सुधार ही उनका मुद्दा है। गांव में लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान ही उनका लक्ष्य है। आम लोगों के जीवन को कैसे बेहतर बनाया जाए? वे इस पर काम करना चाहती हैं। ज्योति सिंह कहती है कि उनके जीवन में कुछ व्यक्तिगत समस्याएं आई हैं। उनका इस चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। वह जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैदान में उतरी हैं।

वैसे चुनाव प्रचार के दौरान ज्योति सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर रही हैं।

राजनीतिक दृष्टि से काराकाट विधानसभा सीट की स्थापना 1967 में हुई थी। यह सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है और काराकाट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अब तक यहां 14 बार चुनाव हुए हैं जिनमें भाकपा माले के अरुण सिंह कुशवाहा ने चार बार जीत दर्ज की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत