शौण्डिक (सूढ़ी) समाज की हर समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकता : आदित्य साहू

जमशेदपुर : शौण्डिक (सूढ़ी) समाज का अभिनंदन समारोह नंदलाल साहू के नेतृत्व में बुधवार को कमरगोड़ा होटल पीहू में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटेनगंज विधायक आलोक चौरसिया एवं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप साही उपस्थित हुए। समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू कहा कि शौण्डिक (सूढ़ी) समाज के लोग राज्य में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी हर जरूरत और हर समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने समाज के लोगों के लिए हर परिस्थिति में साथ देने और एक फोन की दूरी पर खड़ा रहने की बात कही।

समाज के लोगों ने सौंपा मांगपत्र

शौण्डिक (सूढ़ी) समाज की ओर से नंदलाल साहू ने राज्यसभा सांसद को मांगपत्र सौंपकर उन्हें जाति प्रमाणपत्र बनाने में हो रही समस्या से अवगत कराया।

शौण्डिक (सूढ़ी) समाज के अभिनंदन समारोह में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटेनगंज विधायक आलोक चौरसिया एवं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप साही शामिल हुए

मौके पर सुमीत कुमार, प्रभाकर साहू, रणजीत मंडल, जमुना साह, गोपाल प्रसाद, कार्तिक लाल, सुदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता, रमेश प्रसाद, रणजीत साहू, संजय प्रसाद, सुभाष शौण्डिक, मनोहर मंडल, वरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

श्रीनगर, 20 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग...

एनईईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी

चक्रधरपुर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत