सारंडा जंगल से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सदस्यों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्यों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के राखामाटी के पास 9 और 10 अक्टूबर को नक्सलियों द्वारा पुलिया को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया गया था।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में सुराग मिला। तत्पश्चात छापेमारी कर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और इस घटना में शामिल अन्य नक्सलियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने नक्सली संगठनों से जुड़े लोगों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटें और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

हजारीबाग के दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में आग लगी, जिससे टेलर जलकर खाक हो गया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

झारखंड सेवा शक्ति (JSS) का शुभारंभ: युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को जोड़कर सामाजिक बदलाव का संकल्प

रांची। सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के समस्याओं के लिए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील फाउंडेशन ने आईटीआई प्रशिक्षु को वैश्विक मंच तक पहुँचने की दिखाई राह

रांची : देव कृष्ण सुमन की जीवन यात्रा दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और सतत प्रयास की एक प्रेरणादायक मिसाल है—जो केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,...

जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर 25 को भव्य सांस्कृतिक समागम व जनसभा का आयोजन

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित रीगल मैदान में 25 अप्रैल को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम और जनसभा का आयोजन होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत