बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को झटका, भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का नामांकन रद्द

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त सियासी भूचाल आ गया, जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की। सीमा सिंह के साथ निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का पर्चा भी रद्द हो गया। इस कार्रवाई से न केवल लोजपा (रामविलास) के समर्थकों में निराशा है, बल्कि मढ़ौरा का चुनावी समीकरण भी अब पूरी तरह से बदल गया है। बिहार एनडीए की ओर से यह सीट चिराग पासवान के कोटे में दी गई थी।

सीमा सिंह को मढ़ौरा में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था और उनका नामांकन रद्द होना एनडीए खेमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। रद्द हुए उम्मीदवारों में जदयू से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले अल्ताफ आलम राजू भी शामिल हैं, जो पिछली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन नियमानुसार जांच प्रक्रिया के तहत रद्द किए गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के...

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत