सरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में साइंस करियर काउंसलिंग, डॉ मनोहर महतो ने छात्रों को दिए टिप्स
सरायकेला : काशी साहू महाविद्यालय के गणित और फिजिक्स विभाग के छात्र छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनोहर महतो ने इंडस्ट्रियल डिजाइन , इंडस्ट्रियल मैथेमेटिक्स, एप्लाइड मैथेमेटिक्स, इंडस्ट्रियल फिजिक्स, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, रिस्क मैनेजमेंट, एक्चुरियल साइंस तथा एप्लाइड साइंस के क्षेत्र में उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने छात्र छात्राओं को आईं आईं टी , आई आई आई टी, एन आई टी जैसे संस्थानों से इंडस्ट्रियल साइंस में पी एच डी करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आज के छात्र छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित क्यों करना चाहिए। लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडिग रहना, नियमित पढ़ाई करना, भटकाव से बचना एवं अपनी सोच को ऊंचा रखना की जरूरत है।
छात्र छात्राओं को स्टॉक एक्सचेंज एवं मार्केट के उतार चढाव को समझने के लिए प्रेरित किए ताकि पार्ट टाइम जॉब की संभावना की तलाश की जा सके। फाइनेंस सेक्टर में गणित के छात्र छात्राओं के लिए करियर की अपार संभावना है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ महतो ने छात्र छात्राओं के सवालों को जवाब देते भी नजर आए।सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राओं में उत्साह देखने लायक था।
डॉ महतो ने गणित और फिजिक्स के छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी ।
डॉ मनोहर महतो नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ,दिल्ली (NSUT, Delhi),डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ इससे पहले मनोहर महतो (पी एच डी, आई आई टी गुवाहाटी) का डॉ प्रकाश सरकार असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एवं डॉ अर्जुन कुमार , असिस्टेंट प्रोफेसर (एन बी) डिपार्टमेंट ऑफ मैथेमेटिक्स ने स्वागत किया।
