इनोवेशन और रिस्क लेने की मानसिकता ही कंसल्टिंग सेक्टर को आगे बढ़ा रही : मनीष गुप्ता

– एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ‘फुलक्रम 5.0 , कंसल्टिंग की दुनिया में इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रतिभा पर मंथन

-वक्ताओं ने कहा-आने वाले समय में सफलता उन्हीं की होगी जो मल्टी-स्किल्ड, परिवर्तनशील और मानवीय मूल्यों से जुड़े रहेंगे

-एआई के दौर में विश्वास, सहानुभूति और अनुकूलनशीलता ही सच्ची लीडरशिप की पहचान होगी

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय ‘फुलक्रम 5.0’ (Fulcrum 5.0) का समापन हुआ। इस वर्ष मुख्य विषय था – “कंसल्टिंग की नई परिकल्पना : नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रतिभा”. यह कार्यक्रम पीजीडीएम (जीएम) विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट लीडर्स, शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए। फुलक्रम के जरिये देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआआइ जमशेदपुर ने एक बार फिर उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर विचारों का नया आयाम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन पैनल डिस्कशन के साथ हुई, जिनमें कंसल्टिंग उद्योग में नवाचार, तकनीकी बदलाव और मानव संसाधन की बदलती भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

पहले सत्र का विषय था “स्टार्ट-अप थिंकिंग इन बिग फर्म्स : इंट्राप्रेन्योरशिप इन कंसल्टिंग” यानी बड़ी कंपनियों में स्टार्टअप जैसी सोच को बढ़ावा देना। इस पैनल में प्रशांत मेहरा (ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी), उत्कलिका बादु (गार्टनर), सौमला सरकार (एक्सेंचर), राजेश नारायण (लेटेंटव्यू एनालिटिक्स), सीए दिपेन त्रिवेदी (बीडीओ), देबाशीष विश्वास (डेलॉइट) और मनीषा गुप्ता (कॉग्निजेंट) जैसे विशेषज्ञ शामिल हुए।

इस सत्र में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की असली शक्ति उसकी संस्कृति में होती है, जो केवल शब्दों में नहीं, बल्कि आचरण में दिखनी चाहिए। इस दौरान यह बात भी उभर कर सामने आयी कि नवाचार और जोखिम लेने की मानसिकता ही आज के कंसल्टिंग सेक्टर को आगे बढ़ा रही है। वहीं दूसरे सत्र की थीम “कंसल्टिंग रीइमैजिन्ड: एडेप्टिंग टू द जनरेटिव एआई एरा” यानी एआई के युग में कंसल्टिंग का नया रूप था।

इस पैनल में शमिंद्र बसु (आईबीएम), विद्या विश्ववरबाबू (डेलॉइट डिजिटल), कार्तिकेयन गिरिजानंदन (एसेंडियन), श्रीकांत सारदा (एक्सेंचर), अखिलेश साहू (अल्वारेज एंड मार्सल) और दिपांजन भट्टाचार्य (एक्सेंचर) ने हिस्सा लिया। इस सत्र में बताया गया कि कंसल्टिंग इंडस्ट्री अब चार प्रमुख चरणों से गुजर चुकी है, जिसमें ईआरपी युग, इंटरनेट और मोबाइल युग, डिजिटल एनालिटिक्स युग और अब प्रवेश कर रही है जनरेटिव एआई (जेनएआई) युग में। वक्ताओं ने कहा कि एआई को प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहयोगी के रूप में देखना होगा। जब मानव बुद्धि और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिलकर काम करेंगे, तभी वास्तविक मूल्य सृजित होगा।

तीसरे सत्र का विषय था “टैलेंट एडवांटेज इन कंसल्टिंग: बिल्डिंग द वर्कफोर्स ऑफ द फ्यूचर”, यानी भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल का निर्माण। इस चर्चा में रोहित गम्भीर (सेंट्रिक कंसल्टिंग), रविंद्र यादव (द नॉलेज कंपनी), दिशा रॉय (पब्लिसिस सैपिएंट), रचना नाथ (इंटुएरी कंसल्टिंग), रायन मोदी (बीडीओ एग्जिक्युटिव सर्च) और डॉ. रूपेश कुमार सिंह (ईवाई) ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में सफलता उन्हीं की होगी जो मल्टी-स्किल्ड, परिवर्तनशील और मानवीय मूल्यों से जुड़े रहेंगे। एआई के दौर में विश्वास, सहानुभूति और अनुकूलनशीलता ही सच्ची लीडरशिप की पहचान होगी। कार्यक्रम के अंत में यह सर्वसम्मति बनी कि भविष्य की कंसल्टिंग दुनिया मानव और मशीन के सामंजस्य से आकार लेगी। फुलक्रम 5.0 ने न केवल विचार-विमर्श का मंच दिया, बल्कि सीखने, साझेदारी और नवाचार की भावना को भी सशक्त किया. इस आयोजन का सफल संचालन कौटिल्य कंसल्टिंग क्लब, पीजीडीएम (जीएम) बैच ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत