घाटशिला उपचुनाव : पारदर्शी हो प्रत्याशियों के चुनावी व्यय का लेखा संधारण

जमशेदपुर : 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनावी व्यय लेखा संधारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क, परिवहन, प्रचार सामग्री एवं अन्य गतिविधियों पर किए जाने वाले खर्च की निगरानी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों और दलों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यय संधारण एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बताया कि प्रत्याशी के लिए अधिकतम व्यय सीमा ₹40 लाख निर्धारित है। ऐसे में चुनाव प्रचार में किए जाने वाले प्रत्येक खर्च का सटीक लेखा-जोखा रखा जाए, प्रशासन द्वारा शैडो रजिस्टर का संधारण किया जाएगा । निर्धारित तिथि को प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि एवं व्यय निगरानी दल द्वारा आपसी मिलान किया जाएगा, जिससे सभी विवरण पारदर्शी रूप से दर्ज रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन के खर्च के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाए जाएं और सभी प्रविष्टियां समय पर अद्यतन की जाएं । उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी तरह के चुनावी व्यय की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। व्यय निगरानी दल को निर्देश दिया गया कि प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे प्रत्येक व्यय का बारीकी से अवलोकन कर रजिस्टर में सही रूप से अंकन सुनिश्चित करेंगे । बैठक के दौरान व्यय संधारण से जुड़ी प्रक्रिया पर विस्तृत से चर्चा की गई तथा पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता पर बल दिया गया ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक बार फिर जमशेदपुर में एयरपोर्ट को लेकर पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में शनिवार को चेंबर के बैनर तले प्रदर्शन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हवाई अड्डे की मांग को लेकर लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राजनीति कर रहे हैं। उनकी मांग...

जमशेदपुर के गोलमुरी में एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचा युवक 4 हजार रुपये गंवा बैठा

JAMSHEDPUR ATM FRAUD : शहर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट चौक के समीप एचडीएफसी बैंक के ATM से पैसे निकालने पहुंचे युवक आयुष्मान कुमार...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

कई गंभीर मामलों का आरोपी मनीष सिंह चांडिल थाना क्षेत्र के गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से धराया

जमशेदपुर : आखिरकार कई मामलों का आरोपी मनीष सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। लंबे समय से वह फरार चल रहा था।...

अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान

तेहरान ।अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत