सरायकेला हाथीमारा गांव के निकट पहाड़ व जंगल के बीच पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

कीमत 14 लाख रुपये ,करीब 248 पेटी, 2019 लीटर, अलग-अलग ब्रांड की पेटियां बरामद,

सरायकेला : अवैध शराब के खिलाफ सरायकेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 लख रुपए मूल्य के नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में अवैध नकली शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचना पर पहुंची

टीम ने हाथीमारा गांव निवासी कृष्णा हेसा के घर में छापेमारी की। जहां तलाशी लेने पर करीब 248 पेटी, 2019 लीटर अलग-अलग ब्रांड के नकली शराब की पेटियां बरामद की गई। इसके अलावा शराब पैकिंग करने में प्रयुक्त समान, स्टीकर, सीलिंग मशीन वगैरह बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसका नाम दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम है।

दोनों खरसावां थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में कई नामों का खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिला के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

साकची फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी के लिए चलाई थी गोली

जमशेदपुर के साकची फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत