घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय : सीता सोरेन
बोकारो : भाजपा नेत्री सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। रांची से कतरास जाने के क्रम में बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत में सीता सोरेन ने कहा कि इस बार घाटशिला का उपचुनाव एकजुटता के साथ लड़ी जा रही है और परिणाम भी अप्रत्याशित होगा क्योंकि इस बार का समीकरण बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि इस बार का प्रदर्शन बिल्कुल हटके होगा और सरकार को जनता जवाब देगी।
बोकारो सर्किट हाउस में दुर्गा सेना के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
