रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन 23 महीने बाद जेल से रिहा, 4 मई 2023 को ईडी ने किया था गिरफ्तार

रांची : रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन आखिरकार 893 दिनों बाद जेल से बाहर आ गए हैं। सेना और चेशायर होम जमीन घोटाले में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। सोमवार को वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से बाहर निकले। ईडी ने उन्हें 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में थे।

सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत के तहत छवि रंजन को अब हर सुनवाई की तारीख पर कोर्ट में खुद मौजूद रहना होगा और देश छोड़ने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। सोमवार को उन्होंने पीएमएलए कोर्ट में दो बेल बॉन्ड भरे —प्रत्येक एक- एक लाख रुपये का। जमानतदार उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार बने हैं।

छवि रंजन को चेशायर होम जमीन घोटाले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन उन्होंने उसका लाभ नहीं लिया था। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने सेना जमीन घोटाले में भी राहत दी है, तो वे आखिरकार आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ है। कानूनी लड़ाई अभी जारी है और अब सबकी नज़र इस पर है कि क्या छवि रंजन अपने ऊपर लगे आरोपों से खुद को निर्दोष साबित कर पाएंगे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी

छवि रंजन ने अपनी स्कूलिंग जमशेदपुर के सेंट मेरिज हिन्दी हाई स्कूल और विद्याभारती चिन्मय विद्यालय से की है। उसके बाद उन्होंने फिजिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बहुचर्चित शाहजहां परवीन हत्याकांड में पति और देवर को उम्रकैद

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहुचर्चित शाहजहां परवीन हत्याकांड में अदालत ने पति और देवर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा...

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत