घाटशिला उपचुनाव : झामुमो की घोषणा के पूर्व ही सोमेश चंद्र सोरेन ने खरीदा पर्चा

जमशेदपुर : घाटशिला उप चुनाव में हिस्सा लेने के लिए पहले दिन सोमवार को चार लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। पर्चा खरीदने वालों में सबसे चर्चित नाम झामुमो के टिकट के प्रबल दावेदार सोमेश चंद्र सोरेन हैं। स्व. रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश के नाम की घोषणा झामुमो ने अभी तक नहीं की है।

15 अक्तूबर को रांची में होने वाली पार्टी की केन्द्रीय समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिए जाने की चर्चा है। ऐसे में सोमेश की बेचैनी ने राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चाओं को तेज हवा दे दी है। माना जा रहा है कि सोमेश ने पार्टी नेतृत्व को संकेत दे दिया है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला, तो वे निर्दलीय भी लड़ सकते हैं। ऐसे में झामुमो नेतृत्व के लिए अब समस्या पैदा हो सकती है।

माना जा रहा है कि सोमेश के टिकट पर संशय इसलिए पैदा हो गया, क्योंकि उनके चचेरे भाई विक्टर सोरेन ने भी दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी के अंदरखाने यह चर्चा जोरों पर थी कि दोनों भाइयों में से एक को चुनने की नौबत आने से बेहतर है कि रामदास सोरेन की विधवा और सोमेश की मां सूरजमनी सोरेन को टिकट दे दिया जाय। परंतु लगता है सोमेश को यह प्रस्ताव भी पसंद नहीं है। इसी वजह से तो उन्होंने दबाव की राजनीति का दांव खेला है। अब देखना है कि वे पर्चा कब भरते हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार करेंगे या पहले ही नामांकन कर देंगे।

इधर सियासी हलके में खूब इस मामले की चर्चा हो रही है।

सोमवार को इन्होंने खरीदे पर्चे

रामकृष्ण कान्ति माहली, ग्राम लाटिया, पो. बदिया, थाना मुसाबनी

परमेश्वर टुडू, ग्राम बाघुड़िया, भुरूडांगा टोला, केशरपुर, थाना गालूडीह

नारायण सिंह, ग्राम उल्दा, पो. महुलिया, थाना गालूडीह

सोमेश चन्द्र सोरेन, ग्राम घोड़ाबांधा, थाना गोविंदपुर

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने नीट पुनर्परीक्षा देने वाले छात्रों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल...

बहरागोड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा, बिचौलियों के सिंडिकेट के खिलाफ थाने में शिकायत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और बिचौलियों के सक्रिय सिंडिकेट का मामला सामने आया...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

काकोली घोष का बड़ा दावा, बागी गुट में सांसदों की संख्या 22 पहुंची

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने रविवार को दावा किया कि उनकी अगुवाई वाले पार्टी के...

भारतीय रेलवे ने ईस्टर्न रेलवे पर 405 करोड़ रुपए की ‘सिग्नलिंग अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट’ को मंजूरी दी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। ईस्टर्न रेलवे (ईआर) को उच्च घनत्व नेटवर्क (एचडीएन) और अत्यधिक उपयोग किए जाने वाले नेटवर्क (एचयूएन) मार्गों पर 32 स्टेशनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत