टाइगर मोबाइल जवान ने दिखाया साहस, सिदगोड़ा में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गांजा तस्करी का मामला उजागर हुआ। खालसा क्लब के पास टाइगर मोबाइल की सतर्कता से पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी गांजा बेचने की नीयत से खालसा क्लब के पास पहुंचा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देख स्थानीय लोगों ने टाइगर मोबाइल के जवान तबरेज को सूचना दी। सूचना मिलते ही तबरेज मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की।

पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से फरार होने लगा, लेकिन जवान तबरेज ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर आरोपी को रोकने के दौरान दोनों के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसमें तबरेज को मामूली चोटें आईं। इसके बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपी को काबू में कर लिया।

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस गिरोह या नेटवर्क से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

बंगाल में टीएमसी में भगदड़ के बीच बाबुल सुप्रियो बोले, ‘डूबते जहाज को छोड़ना उचित नहीं’

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हालिया हार के बाद आंतरिक कलह और नेताओं के लगातार इस्तीफों से जूझ रही ममता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत